Saturday, September 11, 2010

Yaadein

यादें याद आती हैं और आती रहेंगी... हमारे जीवन की यही तो खुशबू है. यादें उन पलों की, बचपन से लेके आजतक किये हुए हर उस काम की. हमे शायद ये याद नाही होगा की हमने अपने क्लास के पहले दिन क्या पहना होगा या क्या पढ़ा होगा पर ये पक्का याद होगा की वो पहला दिन कौन सा था जब हमने दुसरे की खिंचाई की थी और क्या किया था, कब पहली बार पिटाई हुई थी, कब पहली बार खेल खेल में घुटना छिला था, कब किसी की tiffin चुरा के खाई थी, कब पहली बार कुटाई हुई थी, पापाजी ने पहली बार जब मारा था तो कितनी देर तक रोये थे, उसके बाद मम्मी ने कैसे मनाया था, नानाजी या दादाजी से हर दिन  जलेबी खाने की जिद्द, चाचाजी या मामाजी से सर्कस ले जाने की जिद्द करना, और उनके मान जाते ही वो 2 मिनट में तैयार हो जाना, मेले या सर्कस में चाट खाना, वापस आके पापा या मम्मी की डांट खाना, और फिर उन्ही के गोद में सो जाना....
ये यादें ही तो है...
थोड़े और बड़े हुए... वो मम्मी पापा का टॉप आने पे तरह तरह क चीजों का लालच, ना आने पे भी मिलना, हर तरह के फ़िक्र से मुक्त बस अपनी धुन में, फिर धीरे धीरे तरह तरह के अलग अलग activities किसी को drawing , किसी को singing , किसी को NCC  तोह कोई कुछ और...वो 10th exam का पहला दिन, वो आखिरी दिन का धमाल, वो गाडी चलने का पहला दिन, 10 रुपैये के पेट्रोल पे दोस्तों के साथ long drive पे जाना, वो पहली मूवी, वो पहला नजर मिलना, दिल का धड़कना, वो पहला प्यार का पहला लम्हा, उसके नजर पड़ने के साथ दिल का साथ छोड़ देना, वो दोस्तों के साथ उसका घर ढूँढना, दोस्तों से उसकी ही बातें करना, दोस्तों को दोस्ती का वास्ता देना, उससे वो पहला बात करना, बात करते वक़्त शब्दों का खो जाना, उससे फूल देना, उसके साथ वक़्त बिताने के बहाने ढूँढना, दोस्तों का खफा  हो जाना, वो उसके लिए कुछ भी कर जाने की बातें करना, और फिर......

वो वक़्त जब उससे propose करने का वक़्त, वो अहसास की वो हाँ करेगी या नहीं, फिर उसका इन्तेजार करवाना, उसकी वो अदाएं, और फिर वो दिन वो लम्हा जब उसने हाँ की, वो ख़ुशी, वो लम्हा जब पहली बार एक-दुसरे का हाथ पकड़ा, वो जीने मरने की कसमें खाना, झील क किनारे एक-दुसरे पे सर टिकाये घंटों बैठे रहना,

यादें ही तो है...
सच ही कहा है, यादें याद आती है, किसी दिलोजनाम के चले जाने के बाद आती हैं...


जारी(Contd)...

No comments:

Post a Comment